सूप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने फिर विवादित टिप्पणी की है। इस बार उन्होंने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कड़े शब्द इस्तेमाल किए हैं। सोनिया और मनमोहन को ठग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन संहार करने वाला करार दिया है।काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ष् क्या घोटालों पर घोटाले करके देश के करोड़ों रूपए लूटने वाले सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे ठग और नरेन्द्र मोदी से फ्रॉड और जन संहार करने वाले को जीने देना चाहिए? नहीं, उन्होंने अपनी करतूतों से जीने का अधिकार खो दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।