ओमेन चांडी सरकार घोटालों की सरकार-शाह
(India)
केरल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केरल की ओमेन चांडी सरकार घोटालों की सरकार हैं। केरल सचिवालय के बाहर घूसखोरी मामले में राज्य के वित्त मंत्री एम मणि के खिलाफ इस्तीफे की मांग करते हुए पार्टी कार्यकताओं और अन्य समर्थकों के साथ राज्य सचिवालय का घेराव किया। अमित शाह ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार में हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों से केरल में कांग्रेस मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि केंद्र में जब केंद्र में संप्रग सरकार थी तो भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी का 12 लाख करोड़ रुपए घोटाले की भेंट चढ़ गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार गरीबों लोगों का ध्यान नहीं रख रही हैं। इसके विपरीत केन्द्र की भाजपा सरकार जनकल्याण से जुडी कई योजनाएं लेकर आई है। इसमें देश से बेरोजगारी खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने में सफल रही है। ऐसे में कोई भी केंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देने का अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा इन चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल करेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।