जम्मू-कश्मीर में एक बार सियासत गर्म है। अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पासपोर्ट मांग को लेकर राज्य की गठबंधन सरकार के सहयोगी दल आमने सामने आ गए हैं। पीडीपी नेता व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती ने गिलानी को पासपोर्ट दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा कि गिलानी को पासपोर्ट तभी दिया जाए जब वो माफी मांगेंगे। आपको बता दें कि गिलानी ने सरकार से अपने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बीमार बेटी को देखने जेद्दा जाना चाहते हैं। उनकी इस मांग का समर्थन करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा गिलानी बुजुर्ग शख्स हैं और उन्हें पासपार्ट संबंधी दस्तावेज देने चाहिए। भाजपा की राज्य इकाई ने कहा गिलानी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं इसके चलते उन्हें भारतीय पासपोर्ट तभी देना चाहिए जब वो माफी मांगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।