दिसंबर तक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जबसे 59 दिनों के अवकाश से लौटे हैं, उनके बदले-बदले तेवर से कांग्रेस का माहौल खुशनुमा हो गया है. लोकसभा से लेकर गांव की सड़कों तक राहुल पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक दिख रहे हैं. इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है राहुल गांधी इस साल के अंत तक पार्टी के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, श्मुझे लगता है 2015 में राहुल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे.श् कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल राज्यों में पार्टी के नए कैडर को विस्तार दे रहे हैं और वह इस काम में खूब मेहनत कर रहे हैं. जयराम ने आगे कहा, श्राहुल गांधी ने माना है कि कांग्रेस को राज्य स्तर पर नेतृत्व की जरूरत है. हम एक ऐसी कांग्रेस पार्टी बनाना चाहते हैं, जैसी जवाहरलाल नेहरू के समय हुआ करती थी. तब हमारे पास कामराज, प्रताप सिंह कैरों, वाईबी चव्हाण, बीसी रॉय, जीबी पंत जैसे नेता थे. हमें राज्य स्तर पर नेतृत्व की जरूरत है क्योंकि हम सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि राज्य स्तर पर भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।