दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनाम एलजी नजीब जंग के विवाद में अब तक सुलह का रास्ता नहीं निकला है. कानून और संविधान का हवाला देकर दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े हैं. इस मुद्दे पर बीजेपी नेता आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. वहीं आईएएस एसोसिएशन का खेमा भी उपराज्यपाल की ओर मुड़ता दिख रहा है . बीती रात दिल्ली में आईएएस एसोसिएशन की बैठक हुई. प्रस्ताव में अफसरों के साथ दिल्ली सरकार के बर्ताव पर चिंता जताई गई और सरकार पर सार्वजनिक रूप से अफसरों को अपमानित करने का आरोप लगाया गया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।