केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की पहली सालगिरह का जश्न आज से शुरू हो रहा है. वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे. यह जश्न एक हफ्ते तक चलेगा. इस दौरान सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैलियों और मीडिया में प्रचार की लंबी-चैड़ी योजना बनाई है. तय कार्यक्रम के तहत सरकार के वरिष्ठ मंत्री रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को मथुरा में रैली करेंगे. उधर कांग्रेस भी जवाबी हमले के लिए तैयार है. राहुल की सक्रियता से ऊर्जा ले रही मुख्य विपक्षी पार्टी ने भी मीडिया के सामने मोदी सरकार के पोल-खोल की तैयारी की है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।