मांझी को साथ लाना चाहते हैं लालू
(India)
विलय को व्यापक रुप देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जीतनराम मांझी को साथ लेने की वकालत की है, उन्होंने कहा की भाजपा के खिलाफ जो भी विलय या गठबंधन हो उससे जीतनराम मांझी को जोडा जाए ताकि चुनाव में भाजपा को पटखनी दी जा सके। .पटना एअरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद ने ये बाते कही। .गौरतलब है कि विलय की कवायद में जुटे लालू-नीतीश दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर विलय की प्रक्रिया को आगे बढाने में जुटे है ताकि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भावी रणनीति बनाई जा सके....वही लालू ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साल के शासनकाल में काला धन,बेरोजगारी,भूमि अधिग्रहण,के साथ ही लोकसभा चुनाव के वक्त अन्य कई देशवासियों से किये गए मोदी के सभी वायदे खोखले साबित हुए है जिससे जनता भाजपा को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।