श्रीनगर में लहराए गए पाकिस्तान और लश्कर ए तैयबा के झंडे
(India)
जम्मू कश्मीर में अलगावावादी नेता मीरवाइज उमर फारुख को नजरबंद करने के खिलाफ आज उनके समर्थकों ने वादी में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस पर न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि एक बार फिर से पाकिस्तान और लश्कर एक तैयबा का झंडा भी फहराया। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में पूरी तरह से समझौता कर चुकी है और राज्य सरकार इस मामले में कुछ कर नहीं रही है। वहीं भाजपा प्रवक्ता राम माधव ने इस मामले में पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने पाकिस्तान पर जम्मू कश्मीर सरकार की अस्थिर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।