गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन पर भड़के सिसोदिया
(India)
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच छिड़े विवाद के बीच गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार ने एलजी को दिल्ली में अफसरों की तैनाती का अधिकार दिया है। इसके अलावा जमीन, लॉ एंड ऑर्डर के अधिकार भी एलजी के हाथों में दिये हैं। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि नोटिफिकेशन से साफ है कि दिल्ली की ट्रांसफर-पोस्टिंग इंडस्ट्री हमसे कितनी डरी हुई थी। इसके जरिए ट्रांसफर-पोस्टिंग इंडस्ट्री को बचाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले मनीष ने लगातार ट्वीट कर कहा था कि खबर है कि एमएचए के साथ बैठकर कुछ भ्रष्ट बाबू फतवा तैयार करा रहे हैं कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग एलजी के हाथ में ही हो। दिल्ली में सीपी, सीएस, होम सेक्रेटरी, लैंड सेक्रेटरी की नियुक्ति एली के हाथ में है, लेकिन वो भी सीएम की सलाह लेकर। इन चार मामलों में भी सीएम से बिना सलाह लिए नियुक्ति का अधिकार एलजी के पास नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।