नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज का एक साल का ब्योरा देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार सुधारों की दिशा में और कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। जेटली ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना रहा। हमने सरकारी और राजनीतिक भ्रष्टाचार खत्म किया। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कई मसलों पर यूपीए सरकार में एकराय नहीं थी। एक साल पहले देश में निराशा का माहौल था, जो अब खत्म हो गया है। पिछला साल देश को दिशा देने का साल था। हमने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। बीते एक साल में दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। दुनिया में भारत को लेकर माहौल बना है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।