25 मई को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एक ओपन कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जन संवाद नाम दिया गया है। हालांकि अभी इस मीटिंग के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से परमिशन नहीं ली गई है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत सभी मंत्री, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस ओपन कैबिनेट को आम जनता के लिए भी ओपन रखा गया है। खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आम लोगों से मंडे की शाम सेंट्रल पार्क पहुंचने का आह्वान किया है। आप नेताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा 100 दिनों में किए गए कामकाज का ब्यौरा जनता को दिया जाएगा। भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। लोग मंत्रियों से सवाल-जवाब भी कर सकेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।