संघ और विहिप ने छेड़ा राम मंदिर का राग
(India)
केंद्र में मोदी सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने फिर से राम मंदिर समेत अन्य विवादास्पद मुद्दों पर अपने पुराने राग छेड़े हैं। संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर के बाबत संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने जैसे चुनावी वादे पूरे कर लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। वहीं, हरिद्वार में विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने अपने दो दिवसीय बैठक के पहले दिन एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने को कहा है। इसके लिए संतों का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से संपर्क भी करेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।