बीफ बैन पर दो मंत्री आमने-सामने
(India)
बीफ पर बैन को लेकर मोदी सरकार के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बीफ खाने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह वाले बयान पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि वह भी बीफ खाते हैं और उन्हें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता। रिजिजू ने नकवी के बयान को अस्वीकार्य भी बताया है।नकवी के बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में किरण ने कहा, ‘मैं बीफ खाता हूं और अरुणाचल प्रदेश से हूं, क्या कोई मुझे ऐसा करने से रोक सकता है। आप किसी को ऐसा करने से रोक नहीं सकते। ये एक लोकतांत्रिक देश है और कई बार ऐसे बयान आते हैं जिन्हें अच्छा नहीं कहा जा सकता।’ रिजिजू ने आगे कहा, ‘अगर मिजोरम का कोई ईसाई यह कहता है कि यह जीसस की भूमि है तो इससे पंजाब और हरियाणा में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमें हर जगह के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।