गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाना चाहता है संघ
(India)
महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा शासित राज्य सरकारों में गोवध पर प्रतिबंध के बाद संघ ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाने की कोशिशें शुरू कर दी है। संघ गाय से मिलने वाले फायदे को बताने के लिए देश भर में अपने अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से जनजागरण शुरू करेगा। संघ के एजेंडे में स्कूलों में गायों के लिए स्कॉलरशिप परीक्षा, गाय आधारित खेती को बढावा देने के लिए कार्ययोजना, हर राज्य में शोध प्रयोगशाला और विवि बनवाना प्रमुख है। सांसद योगी आदित्यनाथ ने गायों को बचाने और जागरूकता लाने के लिए जल्द ही पूरे देश में मिस्ड कॉल सेंटर शुरू करने की तैयारी में है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।