सरकार ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया-राजनाथ
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के एक साल पूरा करने पर कोलकाता में मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 3 से 4 साल में विकास दर दहाई अंकों में पहुंच जाएगी। सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में सरकार ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग की सरकार जब एक साल पहले मई 2014 में सत्ता में आई थी, तब अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई थी। अब अर्थव्यवस्था में आया बदलाव दिखाई पड़ रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।