मोदी सरकार ने एक साल में किया शानदार काम-ईरानी
(India)

सूरज के बढ़ते ताप के साथ अमेठी का सियासी पारा भी केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के पहुंचते ही चढ़ गया। रायबरेली के सलोन पहुंचते ही ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में ही इतना काम कर दिया जिसका एक फीसदी भी कांग्रेस पिछले दस सालों में नहीं कर पाई थी। श्रीमती ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अमेठी पहुंची। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसे। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नाना भी आए, नानी भी आईं, मामा भी आए लेकिन अमेठी और राबरेली की जनता को विकास की झलक नहीं मिली है। अमेठी और रायबरेली तो केवल उदाहरण मात्र हैं। पूरा देश इसी तरह विकास के लिए तरस रहा है। सलोन पहुंचते ही उन्होंने 5 हजार लोगों का प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का पहला प्रीमियम भी अपने निजी खाते से अदा किया। यहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली की जनता को एक अदद रेलवे लाइन के लिए 10 साल तरसना पड़ा। इस रेलवे लाइन की मांग हमारी एक साल की सरकार ने मान ली।ईरानी ने वायदा किया कि अमेठी की जनता के साथ पिछले लोकसभा चुनाव में जो रिश्ता बना था, वह आगे भी बना रहेगा। वहीं उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत अमेठी की 25 हजार महिलाओं का बीमा भी दीवाली से पहले करवाने का वायदा किया कि वह इसका प्रीमियम अपने निजी खाते से भरेंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।