पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ आंकड़ों का खेल खेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में यूपीए सरकार की ही योजनाओं का नाम बदलकर चलाया जा रहा है। कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन के दौरान बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा जनता का ध्यान गैर मुद्दों की ओर ले जाने के लिए भ्रष्टाचार की बीन बजा रही है। मैंने अपने लिए, परिवार या मित्रों के फायदे के लिए सरकारी पद का दुरूपयोग नहीं किया। मैंने अपने ऑफिस का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के लिए नहीं होने दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।