एनडीए सरकार की तीखी आलोचना करने के कुछ ही घंटों बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और दोनों ने अर्थव्यवस्था और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राज्यसभा सदस्य सिंह प्रधानमंत्री के 7 रेस कोर्स रोड स्थित उसी आवास पर उनसे मिलने गए, जो मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले उनका सरकारी आवास हुआ करता था। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने के बाद उनकी तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘डा. मनमोहन सिंह जी से मिलकर और 7 आरसीआर में उनका स्वागत करके बहुत प्रसन्नता हुई। हमारे बीच बहुत अच्छी बैठक हुई।’ सिंह के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने मोदी के निमंत्रण पर उनसे मुलाकात की और उन्होंने देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और विदेश नीति के मुद्दों पर चर्चा की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।