बिहार चुनाव में राहुल को मार्गदर्शन का जिम्मा
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मार्गदर्शन देना का जिम्मा इस बार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिया गया है। कांग्रेस की यही सोच है की सांप्रदायिक ताकतों के मंसूबों को हर हाल में ध्वस्त किया जाए, लेकिन पार्टी इस बात का भी विशेष ध्यान दे रही है की आगामी विधानसभा चुनाव में 2010 चुनाव जैसी स्थितियों की पुनरावृत्ति न होने पाए। इन मसलों पर विचार के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चैधरी समेत दूसरे नेताओं को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया है। रविवार को राहुल गांधी इन नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी डॉ. सीपी जोशी के साथ ही दिग्गज कांग्रेसी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को भी राहुल ने बिहार पर नजर जमाये रखने का निर्देश दिया है। फिलहाल राहुल गांधी की चिंता इस बात को लेकर है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में 2010 के चुनाव जैसे हालात बनते हैं तो इससे कैसे निपटा जाएगा। राहुल गांधी ने डॉ. सीपी जोशी और जयराम रमेश के जरिये बिहार कांग्रेस को स्पष्ट कर दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर उनकी पार्टी सभी सीटों पर अकेले चुनाव भी लड़ सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।