दिल्ली सरकार की ओर से जासूसी उपकरण खरीदे जाने के फैसले पर बीजेपी ने हंगामा खडा कर दिया है. आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली सरकार सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि विरोधियों को निशाना बनाने के लिए जासूसी उपकरण खरीद रही है. पार्टी का कहना है कि सरकार बिजली और पानी जैसे जरूरी मुद्दों को अनदेखा कर रही है. पुलिस की कोशिशों के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता सीएम आवास के बाहर देर तक डटे रहे. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल का पुतला भी जलाया. प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की. खबर है कि पुलिस की इस कार्रवाई में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।