केजरीवाल और दिल्ली सरकार के बीच फिर टकराव
(India)
दिल्ली में केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच एक और विवाद पैदा हो सकता है। केजरीवाल सरकार ने अपनी एंटी करप्शन ब्रांच के लिए बिहार से छह पुलिस अधिकारी लेने का फैसला किया है। खबर है कि इनमें तीन अधिकारी दिल्ली में ज्वाइन भी कर चुके हैं। उपराज्यपाल नजीब जंग के दफ्तर ने बयान जारी कर इन नियुक्तियों पर ऐतराज जताया है। एलजी दफ्तर के मुताबिक, एसीबी उपराज्यपाल के अधीन है और नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल की इजाजत नहीं ली गई।दिल्ली सरकार ने बयान जारी करके कहा है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही एसीबी के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा हल कर दिया है, किसी तरह की कोई दुविधा नहीं है। दिल्ली सरकार देश के सभी ईमानदार अफसरों से एसीबी को मजबूत करने की अपील करती है। एसीबी पर कानून एकदम साफ है और हाईकोर्ट ने भी इसको सही ठहराया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।