भीमराव अंबेडकर के स्मारक का दौरा करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के महू में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अंबेडकर का सपना याद दिलाते हुए सबसे जातिवाद मिटाने की लड़ाई में सहयोग देने की अपील की. राहुल ने कहा, बाबा साहब का सपना अब तक अधूरा है. ‘एनहिलेशन ऑफ कास्ट’ का सपना अब तक अधूरा है. संविधान कई साल पहले बना, लेकिन जातिवाद अब तक मौजूद है. कांग्रेस उपाध्यक्ष आईआईटी मद्रास का मुद्दा उठाने से भी नहीं चूके. उन्होंने कहा, हमारे देश के संविधान और एक शख्स, एक वोट के अधिकार ने हमारे समाज का चेहरा बदल दिया. लेकिन जब आईआईटी मद्रास में आवाजें दबाई जाती हैं तो यह दिखाता है कि आज भी कुछ लोगों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं. जब तब लोगों से अधिकार छीने जा रहे हैं, देश नहीं बदल सकता.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।