उमा भारती ने सरकार के एक साल पूरे होने पर अपने मंत्रालय के कामकाज का लेखा जोखा दिया... उमा ने बताया कि पुरानी देनदारियां खत्म कर 3 महीने में 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए.। वहीं उमा ने नमामि गंगे योजना के भगवाकरण के आरोपों को सिरे से खारिज किया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से बार-बार उनके काम पर सवाल उठाया जा रहा हैं। वे सोनिया और खडगे के सामने भी योजना का प्रजेन्टेशन देने को तैयार हैं। उमा ने भारत की नागरिक होने के नाते सरकार की एक साल की तुलना एक हजार साल से की... वहीं उमा ने दावा किया कि 2016 अक्टूबर तक बड़ा परिणाम सामने आएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।