नेशनल कॉन्फ्रेंस के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के छोटे भाई शेख मुस्तफा कमाल ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का बचाव करके नया विवाद खड़ा कर दिया है। कमाल ने कहा है कि पाकिस्तानी झंडे को भी भारतीय झंडे की तरह सम्मान मिलना चाहिए। बता दें कि मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुआई में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन वाली सरकार बनने के बाद से राज्य में कई बार पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने की घटना हो चुकी है। अलगाववादी मसरत आलम को तो इस मामले में जेल भी भेजा जा चुका है। कमाल ने बुधवार को कहा, भारत को पड़ोसी देश के झंडे का सम्मान करना चाहिए। पाकिस्तानी झंडा फहराने से क्या फर्क पड़ेगा ? यह एक आजाद मुल्क पाकिस्तान का झंडा है। भारत को इसे सम्मान देना ही होगा। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही यूएन चार्टर को फॉलो करते हैं, जो एक-दूसरे के झंडे का सम्मान करने की बात कहता है। पाकिस्तान 1947 से ही हमारी जिंदगी का हिस्सा रहा है। आज नहीं तो कल, भारत और पाकिस्तान को बैठकर कश्मीर मुद्दे का हल निकालना होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।