सितंबर माह में कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं राहुल
(India)
राहुल गांधी सितंबर माह में होने वाले 84वें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं. कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश भी अपने इंटरव्यू में इशारों में यह बात बार-बार कहते रहे हैं और ऐसे ही संकेत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दिये हैं. एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार के अनुसार सितंबर में आयोजित होने वाली कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है. सूत्रों के अनुसार कर्नाटक शासित बेंगलुरु में होने वाली कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी को पार्टी अपना अगला अध्यक्ष बना सकती है. उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात उठी थी. उस समय कहा गया था कि बजट सत्र के बाद इस संबंध में पार्टी निर्णय लेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।