गंगा सफाई मुद्दे पर जोशी ने सरकार को घेरा
(India)
मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के साथ ही उसके कार्यकाल पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई है। उंगली उठाने वाले बीजेपी नेताओं में एक और नाम शामिल हो गया है। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कानपुर से पार्टी सासंद मुरली मनोहर जोशी ने गंगा सफाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे बीजेपी के सीनियर लीडर और सासंद मुरली मनोहर जोशी सरकार के नमामि गंगा प्रोजेक्ट से संतुष्ट नहीं है। जोशी ने कहा, सरकार कहती है कि टुकड़ों में गंगा को साफ करो, लेकिन टुकड़ों में गंगा साफ नहीं हो सकती है। ऐसे सफाई करने पर तो 50 साल में भी गंगा साफ नहीं हो सकती। जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कुछ भी शुरू किया है उन्होंने उसकी समीक्षा की है, उसमें कई खामियां मिली है। गंगा में जहाज चलाने के प्रोजेक्ट पर बिना नाम लिए सासंद मुरली मनोहर जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा। जोशी ने कहा कि गंगा में जहाज चलाने की बात बेतुकी है। गंगा में जहाज चलाने लायक पानी ही नहीं है। पहले भी जहाज चलकर बंद हो चुके हैं। गडकरी का नाम लिए बिना जोशी ने कहा कि उन्हें भूगोल और भूगर्भ की जानकारी नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।