अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम प्रमुख जयललिता ने 27 जून को होने वाले उप चुनाव के लिए आर के नगर विधान सभा सीट से शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। आय से अधिक संपत्ति मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के बाद पार्टी सुप्रीमो ने हाल में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है। इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें चुनाव जीतना जरुरी है। जयलिलता ने टोंडियारपेट क्षेत्रीय कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी सौर्यराजन के समक्ष आवेदन पत्र भरा। उनके साथ उनकी करीबी सहयोगी शशिकला, वित्त एवं लोक निमार्ण मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम अन्नाद्रमुक के सचिवमंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदन एवं वेंकटेश बाबू तथा उत्तरी चेन्नई से पार्टी सांसद भी थे। महिलाओं समेत बडी संख्या में जयललिता के समर्थक चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री के पोज गार्डन निवास स्थान से चुनाव कार्यालय तक सडक के दोनों ओर उनके स्वागत में खडे रहे। मुख्यमंत्री ने पर्चा भरने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया और उसके बाद वहां से रवाना हो गयीं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।