समाजवादी नेता ने दिया विवादास्पद बयान
(India)
एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के नेता तोताराम यादव ने कहा कि रेप लड़के और लड़कियों की आपसी सहमति से होते हैं. इस सवाल पर कि क्या राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है , यादव ने कहा, क्या है बलात्कार? ऐसी कोई चीज नहीं है. लड़के और लड़कियों की आपसी सहमति से होते हैं बलात्कार. उन्होंने रेप को दो श्रेणियों में भी बांटा और कहा ‘बलात्कार दो तरह के होते हैं- एक जबरन, जबकि दूसरा आपसी सहमति से.’ इस बीच बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तोताराम यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘सहमति से होता है रेप’ कह कर सपा नेता ने महिलाओं के बारे में अपनी घटिया सोच को प्रदर्शित किया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।