विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मोदी सरकार को चेताया। अगर भाजपा सरकार ने राम मंदिर नहीं बनवाया तो उसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहना होगा। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आएएसएस) के इस संगठन का कहना है कि मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत सिर्फ विकास के नाम पर नहीं, बल्कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे उनके प्रमुख मुद्दों के लिए भी मिला है। वीएचपी ने सरकार को चेताया कि यदि वह राम मंदिर नहीं बनवाती है, तो उसे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती एनडीए सरकार की तरह नतीजे भुगतने को तैयार रहना चाहिए। वीएचपी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता सुरेंद्र जैन मुताबिक बीजेपी को अयोध्या में राम मंदिर जैसे उसके मुख्य मुद्दों पर भी काम करना होगा। इस मुद्दे पर कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों के बावजूद हमारी उम्मीदें अभी जिंदा हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि यह सरकार अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के अपने वादे को पूरा करेंगी।ष् गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए उनकी पार्टी को लोकसभा में 370 सीटें चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।