फिर मुलायम की शरण में लालू और नीतीश
(India)
सीटों के तालमेल को लेकर जेडीयू और आरजेडी ने एक बार फिर दिल्ली का रुख किया है। पटना में दोनो दलों की तल्खी के बाद माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव की मध्यस्थता में लालू-नीतीश अपने दिल की खटास भुलाकर दलों के हितों के मुद्दे पर गठबंधन पर एका बनाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। लेकिन लालू यादव अपने तयशुदा कार्यक्रम के वावजूद पटना में ही डटे हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव रविवार को दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करेंगे और नीतीश कुमार के साथ सीटों के तालमेल पर गुफ्तगू करेंगे। खबरों की मानें तो मुलायम की मध्यस्थता में अगर लालू-नीतीश के बीच नेतृत्व के सवाल पर डील हो भी गई तो भी बड़ा पेंच सीटों की संख्या में फंसा है। लिहाजा कांग्रेस की भूमिका पर सबकी नजर है। बतााया जा रहा है कि बीजीपी के रथ को रोकने के लिए कांग्रेस की कोशिश तो जारी है लेकिन कांग्रेस चाहती है कि बिहार में बीजोपी को रोकने के लिए लालू-नीतीश का साथ रहना जरुरी है। लिहाजा सीटों के फॉर्मूले पर अंतिम सहमति कांग्रेस की मौजूदगी में होगी। चुनाव के ऐन पहले जिस तरह से आरजेडी और जेडीयू के बीच की तस्वीर कुछ धुंधली दिख रही है उससे सीधा फायदा बीजेपी वाली गठबंधन को मिलता दिख रहा है। लिहाजा दोनो ही दल चाहते हैं कि वजहों के वावजूद वो झगड़ी की मलाई बीजोपी को नहीं खाने देंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।