कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मित्रता को लेकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सभी को पता है कि इस दोस्ती की वजह क्या है। इसी के साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन पर एक योजना से उछलकर दूसरी योजना पर पहुंच जाने, इस महीने बाद में योग कार्यक्रम पर ध्यान केन्द्रित करने और नौकरियां पैदा करने जैसे वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार को धनवानों की समर्थक एवं गरीब किसान विरोधी के रूप में पेश करने के लिए ‘सूट-बूट की सरकार’ का अपना कथन दोहराया। उन्होंने नंदीग्राम, भट्टा परसौल और नियामगिरि के कृषकों और जनजातीय आंदोलनों का जिक्र करते हुए भूमि विधेयक को लेकर भी राजग सरकार की आलोचना की। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, ‘एक साल पहले दिल्ली में एक नयी सरकार आयी। उसने ढेर सारे वादे किए जैसे ममताजी ने किए थे। उसने रोजगार, विकास, फैक्ट्रियां खोलने की बात की। दोनों ने यह बात कही। एक साल अब पूरा हो गया है। मैं सभा के लिए जहां कहीं भी जाता हूं तो मैं लोगों से पूछता हूं कि क्या एक भी व्यक्ति को नौकरी मिली। कोई भी व्यक्ति यह कहने के लिए हाथ नहीं उठाता कि उसे नौकरी मिली है।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।