हुगली में जूट मजदूरों से मिले राहुल
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां हुगली जिले में उन्होंने जूट मजदूरों से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि जिस तरह उन्होंने संसद में किसानों का मुद्दा उठाया था उसी तरह वो जूट मजदूरों का मुद्दा भी संसद में उठाएंगे। राहुल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता के शासन में सारे काम रुक गए हैं और जब तक कांग्रेस यहां सत्ता में नहीं आएगी तब तक यहां की गाड़ी आगे नहीं बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जहां भी कमजोर लोग है वहां राहुल गांधी साथ खड़ा है। हमारी सरकार को देखिए कि हम उद्योग को भी बढ़ावा देते हैं और किसानों का भी ध्यान देते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।