‘पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकें’
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इन्डोर स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। राहुल ने ममता पर तंज कसते हुए कहा, आप ब्रेक पर एक पैर रखते हैं। लेफ्ट की सरकार ने यही किया था। आपने उन्हें बाहर फेंक दिया। अब ममता दी ने दोनों पैर ब्रेक पर रख दिए हैं। अब यह आप पर निर्भर है कि आप ममताजी को कार से बाहर फेंक दीजिए और कांग्रेस को ड्राइविंग सीट पर बैठा दीजिए। हम एक्सिलरेटर दबाएंगे। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष का यह पहला पश्चिम बंगाल दौरा है। प्रधानमंत्री के बांग्लादेश दौरे के ही समय वहां गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा, वे पहले तो एकला चलो का नारा देती थीं और फिर पीएम के साथ विदेश जाती हैं। जब मनमोहन सिंह पीएम थे, तब ममता बनर्जी ने उनके साथ बांग्लादेश जाने से इनकार कर दिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।