‘भाजपा को रोकने के लिए जहर भी पीने को तैयार’
(India)
बिहार चुनावों के मद्देनजर सियासी खींचतान के बीच सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लालू प्रसाद की मौजूदगी में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। मुलायम ने बताया कि लालू ने ही नीतीश के नाम की सिफारिश की।इस मौके पर लालू बोले, हमारी प्राथमिकता बीजेपी की दहशत को रोकना है। हम सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट हैं। हम लगातार नीतीश सरकार का समर्थन कर रहे हैं। हमारी एकजुटता पर कई सवाल उठे, लेकिन हमने सबको गलत साबित किया है। मेरे और नीतीश के बीच कोई मतभेद नहीं हैं, हां, कभी होते थे, पर ये चलता रहता है। बीजेपी को रोकने के लिए जहर भी पीने को तैयार हूं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।