‘सरकार ने मंदिर मसले पर रुख साफ नहीं किया तो साधु-संत विद्रोह कर देंगे’
(India)
बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार के बाद अब पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और राम जन्मभूमि संघर्ष समिति के संयोजक रहे स्वामी चिन्मयानंद ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। स्वामी चिन्मयानंद ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने मंदिर मसले पर रुख साफ नहीं किया तो साधु-संत विद्रोह कर देंगे। स्वामी चिन्मयानंद के मुताबिक राम मंदिर के मामले में साधु-संतों में कसमसाहट है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपनी स्थिति स्पष्ट करे। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि इस साल छह सितंबर को वीएचपी के बैनर तले नासिक में साधु-संतों का सम्मलेन होना है। सम्मेलन में राम मंदिर पर मोदी सरकार के रुख पर एजेंडा तैयार करेंगे। मंदिर मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयानों पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को दरकिनार करना चाहती है और इसी वजह से पीएम चुप हैं। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि अमित शाह ने दो-तिहाई बहुमत की बात कहकर पार्टी की मंशा साफ कर दी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।