दिल्ली के सीएम केजरीवाल सीएनजी फिटनेस स्कैम में भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग के खिलाफ केस की तैयारी में है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की ठान ली है... जानकारी के मुताबिक केजरीवाल उपराज्यपाल के खिलाफ केस सकते हैं... इस संबंध में केजरीवाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगेगी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार सीएनजी फिटनेस घोटाला मामले में कार्रवाई करेगी। इस मामले में दिल्ली सरकार उपराज्यपाल की भूमिका पर मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगेगी। सरकार ने मुख्य सचिव से मांगी गई रिपोर्ट में ये जानना चाहा है कि सीएनजी फिटनेस स्कैम में भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए उपराज्यपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 217 और 218 के तहत कौन से कदम उठाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने इस मामले का जिक्र अपनी क्लोजर रिपोर्ट में भी किया है... इस मामले में आगे की कार्रवाई की अनुमति के लिए सीएम केजरीवाल राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।