आंध्र प्रदेश के कैश फोर वोट केस में सीएम चंद्रबाबू नायडू जांच के घेरे में आ गए हैं. एक कथित ऑडियो सीडी सामने आई है कि जिसमें नायडू मनोनीत विधायक को वोट के बदले ख्याल रखने का वादा कर रहे हैं। आंध्रप्रदेश में विधानपरिषद चुनाव के लिए कैस फोर वोट केस का विवाद तब और गहरा हो गया, जब इस मामले में तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम भी एक आडियो के माध्यम से जोडा जाने लगा है। इस मामले में रविवार को चंद्रबाबू नायडू और मनोनीत विधायक एलविस स्टीफंसन के बीच एक कथित बातचीत का आडियो टेप स्थानीय समाचार चैनलों पर प्रसारित किया गया... जिसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार पी प्रभाकर ने इन खबरों का खंडन किया और कहा कि ये टेप गढे गये हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।