कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी को बदले की भावना से किया गया काम करार दिया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली पुलिस का जितेंद्र को गिरफ्तार करना साफ दर्शाता है कि ये बदले की भावना से करवाया गया है. ट्वीट में उन्होंने सवाल भी किया है कि क्या वही एकमात्र मंत्री हैं, जिनके पास जाली डिग्री है. एक दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ये भी लिखा है कि मोदी सरकार में शामिल कुछ मंत्रियों का क्या? ट्वीट के जरिए दिग्विजय ने बालकृष्ण और बाबा रामदेव पर भी सवाल उठाए हैं. मालूम हो कि दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने जाली डिग्री के मामले में गिरफ्तार कर लिया था. उनकी गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी और केन्द्र सरकार के बीच चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।