‘वादों से पलट रही है मोदी सरकार’
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार को यू टर्न सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वस्तु एवं सेवाकर-जीएसटी, भूमि अधिग्रहण और आधार जैसे कई मुद्दों पर सत्ता में आने के बाद अपना रूख बदला है। पहले वो जिन मुद्दों का विरोध करते थे सरकार में आने के बाद उन्हीं मुद्दों के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि समाजिक बराबरी और सभी के कल्याण के लिए काम करने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने सामाजिक कल्याण की सभी योजनाओं के केंद्रीय बजट में एकाएक कटौती की है और राज्यों के विकास में केंद्र की भूमिका को नकार दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।