सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज
(India)
दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के बाद आप के एक और बड़े नेता की मुसीबत बढ़ सकती है. आप विधायक सोमनाथ भारती को महिला आयोग ने समन भेजा है. सोमनाथ पर उनकी पत्नी लिपिका भारती ने मारपीट का आरोप लगाया है... लिपिका ने महिला आयोग में अपने पति सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद आयोग ने नोटिस जारी किया. आयोग ने 26 जून तक उनसे जवाब मांगा है. इससे पहले, लिपिका द्वारका पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करा चुकी है.. लिपिका के मुताबिक, सोमनाथ से उनकी शादी साल 2010 हुई थी. सोमनाथ भारती आप की पिछली सरकार में कानून मंत्री रह चुके है. हालांकि सोमनाथ ने अपनी पत्नी के आरोपों को नकारा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।