दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष कपिल मिश्र को दिल्ली का नया कानून मंत्री नामित किया गया है...करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा काफी तेज तर्रार नेता है और अच्छे वक्ता भी... सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रा को कानून और पर्यटन डिपार्टमेंट दिया जा सकता है.... आपको बता दें कि फर्जी डिग्री विवाद में फंसने के बाद जितेंद्र तोमर ने मंगलवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बीती रात कानून मंत्री तोमर को पुलिस लखनऊ एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश ले गई. फैजाबाद में अवध यूनिवर्सिटी में हुए पूछताछ के बाद इस यूनिवर्सिटी ने भी उनकी डिग्री को फर्जी करार दिया...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।