‘सेना के ऑपरेशन पर सरकार लूट रही है वाहवाही’
(India)
म्यांमार सीमा पर भारतीय सेना के जरिए की गई आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही पर कांग्रेस केन्द्र सरकार पर इस सफल ऑपरेशन की वाहवाही लूटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह से सरकार के मंत्रियों के बयान आ रहे हैं ये राष्ट्रीय सुरक्षा की अनदेखी है. केन्द्र सरकार को हिदायत देते हुए कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जब भी कोई अच्छा काम करती है तो सरकार उसकी वाहवाही लूटने के चक्कर अपनी मर्यादाओं को पार कर जाती है. जिससे सरकार को सराहना के बजाय उसे आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।