फर्जी डिग्री के मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तोमर से केजरीवाल के नाराज होने की खबरों के बीच पार्टी ने उनके मामले को जांच के लिए आतंरिक लोकपाल के पास भेज दिया गया है। अभी राकेश सिन्हा और एसपी वर्मा पार्टी के आंतरिक लोकपाल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, जिन अन्या विधायकों पर भी सवाल उठ रहे हैं, पार्टी उनसे भी इस बाबत जानकारी ले रही है। साथ ही संजय ने आगे कहा, उनकी पार्टी दिल्ली पुलिस से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रामशंकर कठेरिया के मामलों की जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।