फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किये गये दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जीतेन्द्र तोमर को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा. तोमर की चार दिन की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है. इन चार दिनों के दौरान दिल्ली पुलिस जांच के लिए तोमर को यूपी के फैजाबाद और बिहार के मुंगेर और भागलुपर लेकर गई थी. पीटीआई के मुताबिक फर्जी एजुकेशनल डिग्रियां रखने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने बिहार के मुंगेर से लॉ का एग्जाम क्लियर किया था. इस बात की पुष्टि की गई कि तोमर ने 1998-99 में बिहार के एक कॉलेज से लॉ की परीक्षा पास की थी. फर्जी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स की जांच के सिलसिले में तोमर को दिल्ली पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई हैं ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।