दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उपराज्यपाल नजीब जंग से केजरीवाल सरकार के टकराव समेत राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने सिंह को नौकरशाहों के तबादले और पदस्थापन पर जंग के साथ जारी टकराव से राज्य सरकार को होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। तकरीबन एक घंटे चली मुलाकात के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया ने राज्य सरकार चलाने में केन्द्रीय गह मंत्रालय का सहयोग मांगा और उन्हें बताया कि जंग से लगातार टकराव के चलते प्रशासन चलाना कठिन हो गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।