पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद के मामले में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। पीएम को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी को मोदी बचा रहे हैं। राहुल ने मामले में कांग्रेस के इस्तीफे की मांग से एक कदम आगे बढ़कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बर्खास्त करने की मांग की हैै। सुषमा स्वराज से जुड़े विवादों पर सरकार की सफाई और बीजेपी की क्लीन चिट पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा स्वराज के इस्तीफा देने की बात ही नहीं हैै। सरकार में उनका कद बहुत छोटा है, जबकि सच्चाई यह है कि इस सरकार को सिर्फ मोदी ही चला रहे हैं। राहुल ने कहा कि जो सरकार कालेधन पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, उस सरकार के प्रधानमंत्री को ऐसे मामले में विदेश मंत्री को सैक कर देना चाहिए. राहुल ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सीधे-सीधे हल्ला बोला और कहा, पीएम मोदी कालेधन के आरोपी ललित मोदी की मदद कर रहे हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।