बक्सर सांसद अश्विनी चैबे का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बक्सर के विश्वामित्र होटल के बाहर 3 घंटे से घेराव किया है और धरने पर बैठ गये। सांसद यहीं पर आकर ठहरे हुए थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद से विवादित बयान पर माफी मांगने की बात कही। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में अंडा और टमाटर लेकर बैठे थे। दूसरी तरफ बक्सर सांसद अश्विनी चैबे ने कहा कि हमने कुछ गलत बयान कल नहीं दिया हैं। हमने किसी का बयान में नाम नहीं लिया है। इस लिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है। बक्सर सांसद अश्विनी चैबे पर सोनिया और राहुल गांधी के विवादित बयान देने पर सीजेएम कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।