ममता बनर्जी के भतीजे सांसद ने दिया विवादित बयान
(India)
टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। उत्तर 24 परगना में लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि टीएमसी के सांसदों ने पहले ही दिखाया कि जनता को अगर शोषित किया जाएगा तो लोग नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक ममता बनर्जी रहेंगी तब तक कोई बंगाल की जनता की तरफ आंख दिखाएगा तो उसकी आंखें निकाल कर रास्ते पर फेंक देंगे। उसके हाथ काट देंगे। इस मौके पर अभिषेक ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला किया। गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे हैं। इससे पहले भी अभिषेक विवादित बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं। इन दिनों वह बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। अभिषेक ने अपने मंच से ही धमकी भरे अंदाज में विरोधियों को कहा है हम अपने विरोधियों को साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि हम कुछ भी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हमें जो आंख दिखाएगा हम उसकी आंखें निकाल लेंगें। जो हमारे सामने बांहें चढ़ाएगा हम उसकी बांह काट देंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।