‘दुष्यंत सिंह को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर रहे हैं जेटली’
(India)
ललित मोदी विवाद में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सांसद बेटे दुष्यंत को क्लीन चिट देने पर वित्तमंत्री अरुण जेटली कांग्रेस के निशाने पर हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘साफ तौर पर कवर-अप की कोशिश की जा रही है। हम वित्त मंत्री पर आरोप लगाते हैं कि वह राजे के बेटे दुष्यंत सिंह को बचाने के लिए जांच प्रभावित कर रहे हैं।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद ने आरोप लगाया कि जेटली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें समझ नहीं आता कि ईडी जब वित्त मंत्रालय के अधीन आता है तो जेटली ने वसुंधरा के बेटे को क्लीन चिट क्यों दी। उन्होंने विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज और वसुंधरा राजे से इस्तीफे की मांग भी दोहराई है। कांग्रेस वित्त मंत्री से इस्तीफा क्यों नहीं मांग रही? इस पर आजाद ने कहा, “हम प्रधानमंत्री को सुनना चाहते हैं। उसके बाद ही अगली रणनीति तय करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।