पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मामला दर्ज
(India)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली का राजपथ भले ही योगपथ बन गया हो, लेकिन बिहार में योग दिवस का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मुश्कियलें पैदा कर सकता है। पटना के सिविल कोर्ट में पीएम मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बिहार में विधान परिषद चुनाव के बाबत आचार संहिता लागू है. ऐसे में योग दिवस के दिन टी-शर्ट बांटने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है और पीएम मोदी समेत बीजेपी अध्यक्ष को इसमें आरोपी बनाया गया है। योग दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद पटना में मौजूद थे। उन्होंने यहां आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत भी की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।